ट्रेलर व बाइक में जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी बाल-बाल बची

सांवर वैष्णव

सवाईपुर :- स्मार्ट हलचल|नेशनल हाईवे 758 पर कुड़ी चौराया के पास पेट्रोल पंप के सामने बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर व‌ बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी इस हादसे में बाल-बाल बच गई, सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । कांस्टेबल मुकेश कुमार में बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर कुड़ी चौराया के पास पेट्रोल के सामने बिगोद से भीलवाड़ा की तरफ जा रहे ट्रेलर व भीलवाड़ा से बिगोद की तरफ जा रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर के बाद बाइक सवार सहित बाइक ट्रेलर के नीचे फंस गया और पत्नी उछलकर दूर जाकर गिरी, इस हादसे में बाइक चालक जगदीश पिता लादू लाल तेली उम्र 60 वर्ष निवासी होड़ा, मांडलगढ़ के मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मोड़ी देवी इस हादसे में बाल बाल बच गई, सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक के शव को कोटड़ी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां कल गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा । दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों व ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई ।।