अजीम खान चिनायटा
स्मार्ट हलचल|हिंडौन सिटी। मदरसा दारुल उलूम सआदते दारैन, खरेटा मोड़, बयाना रोड, हिंडौन सिटी में कुतकपुर निवासी जीशान पुत्र शकील खान ने कुरआन-ए-करीम हिफ्ज (कुरआन मुकम्मल) किया। इस अवसर पर मदरसे में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-करीम की तिलावत से हुई, नात-ए-पाक पेश की गई। उलेमा, कारी साहिबान ने जीशान को मुबारकबाद दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की।इस मौके पर मुफ्ती सद्दाम हुसैन, मौलाना अनस गुजराती, मौलाना मुजाहिद गुजराती, कारी अहमद साहब (उत्तर प्रदेश), मौलाना इकराम साहब (गुजरात), कारी रफीक साहब, निजाम बनवारीपुर, शफी मुहम्मद ताज, मुहम्मद रफीक ताज, जाहिद खान, फकरु मिस्त्री, जमील, सद्दाम, गुड्डन खान, हारून, जट्टू खान, हकीम भाई, इमरान खान, अकबर भाई, रईस खान, शकील खान (कुतकपुर), सलीम (इस्लामपुरा) सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।