इंद्र की मनुहार में काछोला रहा स्वैच्छिक बंद, आस्था और श्रद्धा को लेकर उमड़े श्रद्धालु

पहाड़ी पर स्थित बावन माता मंदिर पर हुए यज्ञ और अनुष्ठान, घर परिवार की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली के साथ की अच्छी बारिश की कामना, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुए यज्ञ, हवन अनुष्ठान काछोला 24 सितम्बर –
स्मार्ट हलचल|काछोला कस्बा गुरुवार को इंद्र की मनुहार में स्वैच्छिक बंद रहा। जिस पर व्यापार मंडल एवं धार्मिक संगठनों ने स्वैच्छिक रूप से बंद कर पहाड़ी पर स्थित भगवान बावन माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कस्बा पूर्ण रूप से बंद रहा। वहीं कस्बे के सभी मंदिरों में क्षेत्र में सुख,शांति,समृद्धि, खुशहाली की कामना को लेकर पंडित धर्मराज शर्मा के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना की गई एवं पहाड़ी पर स्थित बावन माता मंदिर पर यज्ञ,अनुष्ठान, पूजा-अर्चना, अभिषेक आदि विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपादित किए गए, जिस पर भगवान बावन माता के जयकारों से गूंज उठा।
इससे पूर्व सुबह तालाब के किनारे स्थित चांद बड़ी स्थित चावंड माता मंदिर पर कस्बे वासी एकत्रित होकर मातरानी के जयकारों के साथ सदर बाजार होते हुए पहाड़ी स्थित बावन माता मंदिर पर पहुंचे, और सभी ने क्षेत्र सहित अपने व अपने परिवार के लिए सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली, धन, धान्य, निरोगी जीवन के साथ अच्छी बारिश की कामना की। इसमें कस्बे के वरिष्ठ एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रताप सिंह,पप्पू धाकड़, नाहर मीना,खाना लाल धाकड़,भेरू तेली,कैलाश धाकड़ सहित आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।