चैंपियनशिप में भाग लेंगे अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता तैयारी पूरी
भीलवाडा -स्मार्ट हलचल|राजस्थान वूशू संघ के तत्वाधान व जिला वूशू संघ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय जूनियर वूशू चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर को सुखाड़िया स्टेडियम चित्तौड़ रोड भीलवाड़ा में किया जाएगा
जिसे लेकर गुरुवार को संघ के अध्यक्ष एडवोकेट गौरव आचार्य वह समस्त पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई जिसमें आयोजन की तैयारी का जायजा लिया गया वह पदाधिकारी एवं आयोजन कमेटी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सोफी गई !
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे यह जानकारी जिला सचिव नरेंद्र सिंह शक्तावत ने दी है!