सभापति अनिल ईनाणी व उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया ने संभाला पदभार, भरत बाग में हुआ समारोह

चित्तौड़गढ़ नगर परिषद | पदभार ग्रहण समारोह

सभापति अनिल ईनाणी व उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया ने संभाला पदभार, भरत बाग में हुआ समारोह

भाजपा बोर्ड के गठन के बाद विकास का रोडमैप सामने आया; गौतम दक ने रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान और स्वच्छता पर दिया जोर
भरत बाग चित्तौड़गढ़ में सभापति अनिल ईनाणी और उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया का पदभार ग्रहण समारोह

भरत बाग में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह का दृश्य

चित्तौड़गढ़, 23 सितंबर।
स्मार्ट हलचल।

नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के नवनिर्वाचित सभापति
अनिल ईनाणी एवं उपसभापति
सुदर्शन रामपुरिया ने बुधवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इसके बाद सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में पदभार ग्रहण समारोह
आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, भाजपा पदाधिकारियों,
नवनिर्वाचित पार्षदों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का
स्वागत-अभिनंदन किया।

समारोह की प्रमुख बातें
  • अनिल ईनाणी ने सभापति और सुदर्शन रामपुरिया ने उपसभापति का पदभार संभाला।
  • भरत बाग में पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।
  • स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
  • 100 दिन की विकास कार्ययोजना तैयार करने की बात सामने आई।
  • चंदेरिया के वार्ड नंबर एक से विकास कार्य शुरू करने का आह्वान किया गया।

रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान पर ध्यान दे परिषद : गौतम दक

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने कहा कि
नई नगर परिषद टीम शहर को स्वच्छ बनाने के साथ आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं
के समाधान पर भी विशेष ध्यान दे। उन्होंने निर्माण स्वीकृति, सफाई, पार्कों
के रखरखाव और स्ट्रीट लाइट सहित आमजन से जुड़े कार्यों की लगातार समीक्षा
करने पर जोर दिया।

दक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प के अनुरूप
चित्तौड़गढ़ को भी विकसित शहर बनाने के लिए टीम भावना से कार्य करने की बात कही।

स्वच्छता को लेकर ठोस ग्राउंड प्लान बनाने की अपील

सांसद सी.पी. जोशी ने नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं
पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने की
दिशा में विशेष प्रयास करने की बात कही।

उन्होंने स्वच्छता, सीवरेज, ड्रेनेज, पेयजल और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में
योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर जोर दिया। जोशी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर
तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वच्छता को लेकर ठोस ग्राउंड प्लान
तैयार करने की बात कही।

चंदेरिया के वार्ड नंबर एक से शुरुआत:
सांसद सी.पी. जोशी ने सभापति एवं विधायक से विकास कार्यों की शुरुआत
चंदेरिया के वार्ड नंबर एक से करने की बात कही।

जनता और कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने की अपील

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने नगर परिषद में भाजपा बोर्ड
बनने में कार्यकर्ताओं और जनता की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने
नवनिर्वाचित पार्षदों से मिलकर शहर के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

100 दिन की कार्ययोजना बनाने की बात

भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने चुनाव के दौरान किए गए
विकास संबंधी संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए 100 दिन की
कार्ययोजना
तैयार करने की बात कही। उन्होंने पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं
से शहर में तेजी से विकास कार्य शुरू करने का आह्वान किया।

नागरिकों के सुझाव लेकर विकसित करेंगे शहर : अनिल ईनाणी

सभापति अनिल ईनाणी ने कहा कि नगर परिषद का बोर्ड सभी
जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के सहयोग से शहर के विकास के लिए
काम करेगा। उन्होंने समय-समय पर नागरिकों से सुझाव लेकर चित्तौड़गढ़ को
स्वच्छ, सुंदर और ऐतिहासिक नगरी के रूप में विकसित करने
का प्रयास करने की बात कही।

सुदर्शन रामपुरिया ने जताया आभार

उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया ने समारोह में मौजूद अतिथियों,
जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया,
जबकि स्वागत उद्बोधन भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने दिया।
विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर एवं सह प्रभारी
नरेन्द्र जैन सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

समारोह में मौजूद रहे:

जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी
श्रवण सिंह राव, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, ललित ओस्तवाल, आई.एम. सेठिया,
कमलेश पुरोहित, सागर सोनी, मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़,
संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला उपाध्यक्ष सी.पी. नामधराणी,
जिला मंत्री गोवर्धन जाट, नंदकिशोर लोहार, पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट,
सुशील शर्मा, अनंत समदानी, प्रदीप काबरा, चेयरमैन शिल्पी भूतड़ा,
सरोज बारेगामा, उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी सहित भाजपा पदाधिकारी,
नवनिर्वाचित पार्षद, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

SMART HALCHAL
सच्ची खबर • सही नजर