शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा।स्मार्ट हलचल|पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर विद्यालय में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11:00 बजे विद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एवं अनुशासित ढंग से सहभागिता निभाते हुए राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह बारेठ व इन्दिरा जैन ने छात्राओं को ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर राकेश कुमार खटीक ज्योति सुमन, रानू धाकड़, शकुंतला छिपी,नीरु, आदित्य मीणा, दुर्गेश पारिक,शिव बारेठ व समस्त छात्राएं उपस्थित रही।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति, एकता एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ हुआ।