शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|शाहपुरा के खटीक मोहल्ला के वार्ड वासियों ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित की गई गणेश जी की प्रतिमा का शुक्रवार को विधिवत विसर्जन किया गया।इस अवसर पर वार्ड वासियो ने गणेश जी को भोग लगाकर तथा महाआरती के बाद गणेश जी की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में वार्ड वासी व धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए कुंडगेट,त्रिमूर्ति चौराया,श्री राम टॉकीज होते हुए पिवनिया तालाब पहुचे जहा विधि-विधान के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।अर्जुन सामरिया ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी।विसर्जन कार्यक्रम के पश्चात बच्चो एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन सामरिया,राजेन्द्र चन्देरिया, दक्ष चन्देरिया, महिमा खटीक, गरिमा खटीक व मोहल्ले के वार्डवासी उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान श्रद्धा व उत्साह का माहौल बना रहा।