आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का प्रशस्ति पत्र व माल्यार्पण कर किया सम्मान
आकोला
(रमेश चंद्र डाड)
स्मार्ट हलचल|विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्र हुरड़ा में आंगनबाड़ी मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं विभागीय कार्मिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय को मजबूत करना तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रशासक सायरी देवी जाट रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अशोक अजमेरा, पूर्व मंडल महामंत्री, भाजपा मंडल महिला मोर्चा प्रभारी रेखा अजमेरा, प्रधानाचार्य मंजू काबरा, प्रधानाध्यापक सत्येंद्र गर्ग, सुपरवाइजर रिंकू राठौड़ एवं कोऑर्डिनेटर पूनम सुखवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ शक्ति सिंह शेखावत ने की।
समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी साझा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने पोषण, प्रारंभिक बाल विकास, स्वास्थ्य, जनजागरूकता तथा विभागीय गतिविधियों से संबंधित कार्यों पर चर्चा की।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रधानमंत्री द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मान से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में छगन लाल मेघवंशी, सुमित्रा पारीक, अरुणा पारीक, हेमलता शर्मा, सावित्री व्यास, विष्णु वैष्णव, गीता जाट, मीना वैष्णव, आशा सोनी, पुष्पा भांबी, चंद्रकला टेलर, चंद्रकला रेगर, सुनीता टेलर, देऊ खाती, सुनीता रेगर, माया वैष्णव, माया टेलर, मीरा वैष्णव, संपत माली, सीता तेली सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।