कोटा की जुड़वां बहनों ने पहले ही प्रयास में NEET-PG में लहराया सफलता का परचम

कोटा।स्मार्ट हलचल|शहर के टीचर्स कॉलोनी निवासी जुड़वां बहनों डॉ. कृति जैन एवं डॉ. श्रुति जैन ने अपने पहले ही प्रयास में NEET-PG परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर व परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ. कृति जैन ने NEET-PG में ऑल इंडिया रैंक 68, जबकि डॉ. श्रुति जैन ने रैंक 2911 हासिल की।दोनों बहनों की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके माता-पिता अनिता व मनोज जैन ने बेटियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों ने अपनी पढ़ाई के प्रति निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण बनाए रखा, जिसका परिणाम उन्हें पहले ही प्रयास में मिला।

दोनों बहनों ने MBBS भी एक साथ SMS मेडिकल कॉलेज जयपुर से की है।

कृति और श्रुति की इस उपलब्धि ने यह साबित किया कि लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की जा सकती है। दोनों बहनों की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।