कोटा । स्मार्ट हलचल|शुक्रवार को ग्राम चौपंडखेड़ी में गणेशोत्सव का समापन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भावुक माहौल के बीच हुआ। गणेश नव युवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन गजानंद गणेश जी महाराज के विसर्जन के साथ हुआ। दस दिनों तक चले अनुष्ठान और अनवरत पूजा-अर्चना के बाद, बप्पा को भव्य शोभायात्रा के साथ अंतिम विदाई दी गई।
गाजे-बाजे और जयकारों से गूंजा पूरा गांव विसर्जन से पूर्व ग्रामवासियों ने भगवान गणेश की विशेष आरती की । इसके बाद डी जे के साथ भव्य गाजे-बाजे के बीच गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। “गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” जयकारों से महोल भक्तिमय बन गया । बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए।
शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्राम के समीप स्थित खेड़ा भोपाल तालाब पहुँची। यहाँ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ गजानंद गणेश जी महाराज की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सभी ने नम आँखों से बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से जल्दी आने का आग्रह किया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में दिनेश मालव , अकित मालव, जगदीश बैरागी, बलराम गोचर , लखन मालव , मुकेश मेघवाल, बंटी शर्मा, नितेश मालव, विपिन मालव, अनिल मालव अभिषेक गोचर , किस्मत मालव, महावीर शर्मा , हरिश गोस्वामी सहित समस्त ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग और विशेष योगदान रहा।