विज्ञान गणित कौशल मेला में विद्यार्थियों ने दिखाया अपना दम
काछोला 27 सितम्बर – स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के धामनिया पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 21वीं सदी की कौशल आधारित गतिविधियों के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय का मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य हीरा लाल शर्मा ने फीता काटकर किया।
प्रधानाचार्य शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के दौरान सहायक शिक्षण सामग्री के माध्यम से शिक्षण में उपयोग हो, जिससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि एवं आनंद पैदा हो तथा टीएलएम के माध्यम से शिक्षण कार्य में ध्यान लग सके।
विज्ञान वर्ग में प्रदर्शनी में होनहार बालकों बालिकाओं ने मिशाइल व उत्सर्जन तंत्र का मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 वीं की छात्र ने हार्ड वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9वीं के छात्र प्रदूषण से संबंधित कारखाने का मॉडल बनाया व उनकी टीम ने बेलन एवं शंकु का मॉडल बनाया। कक्षा 9वीं ने वर्गमूल का मॉडल बनाया।
इस अवसर पर गणित शिक्षक लोकेश मीणा ने बताया कि वर्षभर विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए गए, जिनका प्रदर्शन किया गया। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष में भी अध्ययन करवाया जाता है।
विज्ञान शिक्षक बरखा मीणा ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों के अतिरिक्त कुछ मॉडल बाहर से भी खरीदे गए हैं। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों को कक्षा-कक्ष में बताकर रोचक तरीके से शिक्षण कार्य करवाया जाता है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हीरा लाल शर्मा,जगदीश मंत्री, प्रकाश चतुर्वेदी, नंद लाल प्रजापत,देवी लाल गुर्जर,लोकेश मीणा,बरखा मीणा,राजकुमार चौधरी,मोहम्मद शाबीर रंगरेज सहित आदि मौजूद रहे।