गणेश महोत्सव की सफलता पर समिति ने शहरवासियों का जताया आभार

विसर्जन यात्रा के दौरान दुकानों के टीन शेड व एंगल टूटने पर जताई नाराजगी

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर 26वें श्री गणेश महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शहरवासियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने में शहरवासियों ने तन-मन-धन से सहयोग किया, जिसके लिए समिति सभी सहयोगकर्ताओं की आभारी है।समिति ने गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का भी आभार जताया। साथ ही विसर्जन यात्रा के दौरान सामने आई परेशानियों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन से भविष्य में बेहतर समन्वय एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर व्यापारियों की दुकानों के टीन शेड एवं एंगल तोड़े जाने से नुकसान हुआ। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होने तथा धार्मिक यात्राओं के मार्ग में पहले से उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

ये रहे मौजूद: प्रेस वार्ता में संरक्षक अशोक चौधरी, अध्यक्ष तनिष्क चौधरी, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, संयोजक युधिष्ठिर राज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गेहूंआ, सह-संयोजक विश्वजीत सिंह, सह-कोषाध्यक्ष सानुज चौधरी, सानिध्य अग्रवाल, दिनेश महावर, कुलदीप सिंह राठौड़, सौरभ खंडेलवाल, सत्येंद्र पाराशर, अभिषेक मीणा, आर्यन मुद्गल, रितेश पांडे, योगेंद्र चौहान, राजकुमार गौतम, गौरव दीक्षित एवं अभय शर्मा सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।