फलोदी में राजस्थान राज्य स्तर क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में शाहपुरा के एडवोकेट दीपक पारीक ने कांस्य पदक जीता

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- स्मार्ट हलचल|शाहपुरा के दी बॉलर्स जिम के तीन प्रतियोगियों ने दिनांक 26,27-9-2026 रविवार को आयोजित दूसरी राज्यस्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस सीनियर और मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम कोच अंकित कसेरा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में एडवोकेट दीपक पारीक मास्टर 1 केटेगरी 74 किलो भार मे तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
भीलवाड़ा जिला पावरलिफ्टिंग संगठन के सचिव महेंद्र प्रताप का ​कहना है कि शाहपुरा ने हाल ही में आयोजित फलोदी में राज्य स्तरीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहपुरा के खिलाडी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग 54 किलो में देवराज धाकड़ चौथे स्थान पर रहे। यह उपलब्धि न केवल शाहपुरा के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शाहपुरा के खिलाड़ियों ने अपनी कठिन मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की, और क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने में एक नया मानक स्थापित किया है।
दी बॉलर्स जिम के निर्देशक सुनील कसेरा ने कहा कि ये खिलाड़ी अब उदयपुर में आयोजित दूसरी राष्ट्रीयस्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सफलता शाहपुरा और दी बॉलर्स जिम के लिए गर्व की बात है और इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अब इनकी निगाहें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर हैं, जहां वे और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।