भादसोड़ा – स्मार्ट हलचल|विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सुथारिया खेड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र पर “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में भादसोड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक डॉ. शम्भू सुथार, राधे सुथार, भागीरथ जाट एवं लाभार्थियों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति सुथार, सहायिका टीना जाट को तुलसी का पौधा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।