अविनाश मीणा |
(देवली), टोंक| स्मार्ट हलचल|जिले की चारनेंट पंचायत के केदारा गांव में मुख्य मार्ग पर करीब 2 फीट गंदा पानी भरा है। इससे गांव में हालात खराब हो गए हैं। स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को पैदल निकलने में भी परेशानी हो रही है।गंदा पानी जमा होने से लोगों को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मौसमी बीमारियों के फैलने की आशंका है।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने चारनेंट ग्राम पंचायत प्रशासन को कई बार शिकायत की है। लेकिन, अभी तक इस समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई, तो वे टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी से शिकायत करेंगे। चेतावनी देने वालों में कैलाश, पप्पू लाल, शिवराज, आशाराम, सागर, दुर्गा लाल, दामोदर, बाबू और प्रधान जैसे ग्रामीण शामिल हैं।