(रमेशचंद्र डाड)
आकोला|स्मार्ट हलचल|महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में पारोली में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर सुशीला ने की। समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो-दो पौधे एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पौधे वितरित करने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समाज में हरियाली का संदेश देने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में केदार शर्मा, भंवर रामभरोस मीणा, आसावारी सहीत कार्यकर्ता उपस्थित रहे इनमें विमला कीर, नर्मदा मेघवंशी, लाड़ लोधा, लाड़ सुवालका सहित अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
समारोह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों तथा बच्चों एवं महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।