अनिल कुमार खींची
ब्यावर ।स्मार्ट हलचल|ब्यावर जिला व्यापार संघ की कोर कमेटी एवं गवर्निंग बॉडी की बैठक शनिवार रात कॉलेज रोड स्थित तिरुपति ढोसा में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी दायित्वों एवं सामाजिक सरोकारों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से संजय घीया को जिला व्यापार संघ अध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित किया गया। गवर्निंग बॉडी ने उन्हें आगामी पांच वर्षों के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर संजय घीया ने सभी व्यापारियों एवं गवर्निंग बॉडी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि व्यापारी हित, संगठन की एकता और ब्यावर के व्यापारिक क्षेत्र के विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिलेभर के व्यापारियों को एक सूत्र में जोड़ने और व्यापारी एकता को मजबूत करने पर कार्य किया गया। आगामी पांच वर्षों में व्यापारी एकता के साथ नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
घीया ने बताया कि जल्द ही सभी वर्गों के व्यापारी साथियों को साथ लेकर नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बैठक में व्यापार संघ के पदाधिकारी, गवर्निंग बॉडी सदस्य एवं बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।