क्षमा मांगना आसान, लेकिन क्षमा करना कठिन : अनिल ठौरा

दिगंबर जैन मंदिर विज्ञान नगर में सामूहिक क्षमावाणी समारोह, तपस्वियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान

कोटा। स्मार्ट हलचल|विज्ञान नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सामूहिक क्षमावाणी समारोह श्रद्धा और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की पूजन से हुआ। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं तथा तपस्वियों का सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री अनिल ठौरा ने कहा कि क्षमा मांगना आसान है, लेकिन क्षमा करना बहुत कठिन है। क्षमावाणी जैन समाज की ऐसी परंपरा है, जो आत्मशुद्धि के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देती है। अध्यक्ष राजमल पाटौदी ने समाज में बनी एकता को सदैव कायम रखने का आह्वान किया। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। रितेश सेठी एवं सीताराम अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर 3, 5 और 10 उपवास करने वाले रितेश सेठी, रिंकू गोधा, अमित चीकू, प्रमिला पांडेया, विनोद बाहुबली, रोहित जैन, शुभम जैन, सचिन सेठी, महावीर छाबड़ा, सीमा सेठी, मेला बाई, लोकेश मित्तल, मंजू धनोपिया एवं संजय जैन का सम्मान किया गया। माला लेने का सौभाग्य भंवरलाल ठग, राजमल पाटौदी एवं दिनेश सुरलाया को प्राप्त हुआ।
वीतराग महिला मंडल द्वारा दस दिनों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन पीके हरसोरा ने किया। समापन पर भगवान महावीर का अभिषेक किया गया तथा सभी उपस्थितजनों ने गंधोदक ग्रहण कर एक-दूसरे से क्षमा याचना की।
इस अवसर पर सकल समाज के विमल जैन नाता, विमल वर्धमान, सुरेश हरसोरा, अरविंद बगड़िया, राजेंद्र ताथेड़िया, डॉ. राजेंद्र जैन, जेके जैन, विनोद जैन टौरड़ी, राजमल हरसोरा, पदम बडला, मनोज जैसवाल, सुरेश चादवाड़, राकेश पाटौदी, पारस सोगानी, राजू गोधा, राकेश चप्पलमन, राजेश मडिया, विमल मडिया, बाबूलाल जैन ट्रेड सेंटर और नरेश वेद सहित समाजजन उपस्थित रहे।