श्राद्ध पक्ष में गौसेवा, गायों को हरा चारा, गुड़ व फल-सब्जियों का भोग

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से श्राद्ध पक्ष के अवसर पर मसूदा रोड स्थित तिजारती गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के गौभक्तों ने गौशाला में बीमार एवं अपंग गायों को हरा चारा, गुड़, फल व सब्जियों का भोग कराया।जिला प्रचार मंत्री चेतन गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अनिल गौतम, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र धारीवाल तथा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गीता गुप्ता के सानिध्य में हुआ। उपाध्यक्ष अमित मेहता ने बताया कि संगठन की ओर से समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्य किए जाते हैं।

मंत्री प्रकाश मकाना ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सामग्री में मिलावट के खिलाफ संगठन की ओर से अभियान चलाया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने बताया कि संस्था दहेज प्रथा, मौलिक अधिकारों के हनन, गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता, नारी उत्पीड़न सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सेवा कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में संरक्षक वीरेंद्र तापड़िया, रमेश बाकलीवाल, राजलक्ष्मी धारीवाल, नरेश बंसल, लोकेश गोयल, अमित मेहता, नरपत सिंह, भास्कर सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जितेंद्र धारीवाल एवं गीता गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।