गणपति महोत्सव में एमएसपी के राजा की झांकी प्रथम

चित्तौड़गढ़।स्मार्ट हलचल|इस वर्ष आयोजित गणपति महोत्सव के चल समारोह में शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नगर परिषद की ओर से चल समारोह में प्रथम तीन झांकियों के परिणाम घोषित किए गए।एमएसपी के पंकज जागा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा घोषित परिणामों में महादेव सांस्कृतिक परिषद की एमएसपी के राजा की झांकी प्रथम रही। वहीं ओछड़ी गेट के राजा की झांकी द्वितीय तथा सूर्यदल के राजा की झांकी तृतीय स्थान पर रही।कार्यक्रम के व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पंकज जागा ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

एमएसपी के राजा की झांकी को प्रथम स्थान मिलने पर योगेश (छोटू) डांगी, रजनीश भांड, घनश्याम डांगी, नवीन जोतवानी, लखन भांड, यशु डांगी, दीपक डांगी, बलराज डांगी, रोनित बूरठ, पंकज लोठ, कैलाश भांड, दुर्गेश डांगी, कन्हैयालाल भांड एवं सोनू भांड सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।