चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौहान के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान में चल रही संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती का विरोध जताते हुए भर्ती प्रक्रिया में संशोधन सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।बैठक में पूर्व आवेदकों के नाम संविदा भर्ती से हटाकर सफाई कर्मचारी भर्ती में शामिल करने की मांग रखी गई। इस दौरान सेवानिवृत्त तहसीलदार शिवनारायण मल्होत्रा, गुलाबपुरा पार्षद प्रत्याशी राजेश टांक, मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था के अध्यक्ष राजन मल्होत्रा, बीएल घारू जिंक, राधाकिशन टांक सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था के संरक्षक विजय चौहान के लगातार चौथी बार पार्षद निर्वाचित होने पर प्रकाश राठौड़ ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। लगातार चौथी बार पार्षद निर्वाचित होने पर उपस्थित समाजजनों ने इसे वाल्मीकि समाज के लिए गौरव का विषय बताया।प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि सोमवार को वाल्मीकि समाज की ओर से मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे राजस्थान में आंदोलन किया जाएगा तथा एक साथ झाड़ू डाउन हड़ताल की जाएगी।
बैठक में छवि देशबंधु, भेरूलाल घारू, रतन लोट मेजर, मदन बारेसा, सूरज कल्याणा, कमल किशोर घारू, देवेश देसाई, सुशील लोट, नरेंद्र मल्होत्रा, शेरू सिंगोलिया, नवीन सिंगोलिया, सुरेश भाटी, कालूराम नकवाल, घनश्याम खोखर, अजय कोठियाना, देवा चांवरिया, कपिल कंडारा, लखन चन्नाल, युवराज कंडारा, अंशुल अग्रवाल, सनी लोठ, बंटी मल्होत्रा, कुशाल लोट सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।