नागरिक सहकारी बैंक प्रगति के पथ पर दर्ज किया 382.18 लाख रूप्ये का लाभ
कोटा नागरिक सहकारी बैंक ने दर्ज की मजबूत वित्तीय प्रगति, 62 हजार से अधिक सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश की सिफारिश
1093.84 करोड़ की कार्यशील पूंजी के साथ 3.82 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित, एनपीए घटकर 1.98 प्रतिशत
कोटा। स्मार्ट हलचल|कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की 62वीं आमसभा में बैंक की वित्तीय प्रगति, सदस्य हितों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कोटा नागरिक सहकारी बैंक की 62वीं आमसभा एवं सम्मान समारोह रविवार को श्री माहेश्वरी भवन, झालावाड़ रोड पर आयोजित किया गया। समारोह में बैंक की ओर से शहर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैंक के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। आमसभा में गत आमसभा 29 सितम्बर 2025 की पुष्टि,वर्ष 2025—26 के वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन,संतुलित चित्र,लाभहानि खाता,अंकेक्षण रिपोर्ट व खर्चो की पुष्टि आगमी वर्ष का बजट स्वीकृत किया गया।
बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में बैंक ने 1093.84 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी के साथ भारतीय रिजर्व बैंक के विवेकपूर्ण मापदंडों के अनुरूप सभी आवश्यक प्रावधान करने के बाद 3.82 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। आमसभा से स्वीकृति और संबंधित विभाग एवं आरबीआई की अनुमति के बाद सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश वितरित किया जाएगा।
अध्यक्ष बिरला ने कहा कि 1962 में 32 सदस्यों से शुरू हुए बैंक की सदस्य संख्या अब 62,059 तक पहुंच गई है। अध्यक्ष ने बैंक के संस्थापकों एवं प्रमोटर्स को नमन करते हुए कहा कि तत्कालीन संचालक मंडल, प्रशासकों, वर्तमान संचालक मंडल, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से बैंक ने निरंतर प्रगति की है।
अध्यक्ष राजेश कृष्णबिरला ने बताया कि बैंक के प्रगति के पथ पर अग्रसर बताते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 में अमानतें 845.36 करोड़, ऋण बकाया 381.66 करोड़ और कार्यशील पूंजी 1093.85 करोड़ रुपये हो गई। इसी अवधि में नेट एनपीए 1.98 प्रतिशत रहा और बैंक ने 382.18 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया।
प्रबंध संचालक बीना बैरवा ने कहा कि बैंक ने सदस्यों और ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए ग्राहक सेवा और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। बैंक में कोर बैंकिंग, सीटीएस क्लियरिंग, मोबाइल बैंकिंग, एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस, पीओएस, ई-कॉमर्स तथा रुपे डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साइबर सुरक्षा, री-केवाईसी, ग्राहक जोखिम वर्गीकरण और प्रत्येक लेन-देन की मोबाइल सूचना व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।
उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाडा ने बताया कि कार्यक्रम में नवनिवार्चित पार्षद,बैंक सदस्यो,समाज संस्था प्रतिनिधियों व पूर्व पार्षदो को सम्मानित किया गया।
उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने कहा कि बैंक 62 हजार सदस्यो को 10 प्रतिशत लांभांश का वितरण करेंगी, बैंक विकास के पथ पर है।वहीं,नवनिर्वाचित पार्षदो को सीख देते हुए कहा कि आपकी पहचान अपके कार्यो से होनी चाहिए गाडी के आगे पार्षद के बोर्ड नहीं ब्लकि अपने कार्यो से पहचान बनाएं। कोटा नागरिक सहकारी बैंक की 10 कम्प्यूटरीकृत शाखाएं शहरवासियों को आधुनिक वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। बैंक की शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं सहज, सरल और त्वरित रूप से उपलब्ध हो रही हैं।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि नागरिक सहकारी बैंक को आमजन की बैंक कहा जाता है। बैंक की कार्यप्रणाली ऐसी है कि जरूरतमंदों को सहजता और सुगमता से ऋण उपलब्ध हो सके तथा न्यूनतम कागजी कार्रवाई में ऋण की सुविधा मिल सके। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा चलाए जा रहे सहकारिता आंदोलन में नागरिक सहकारी बैंक पूरी निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है।
विधायक संदीप शर्मा ने नागरिक सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि राजेश कृष्ण बिरला के नेतृत्व में बैंक घाटे से निकलकर लाभ अर्जित करने वाली संस्था बना है। बैंक आरबीआई के सभी नियमों का पालन करते हुए सदस्यों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। बैंक की प्रगति उसके आंकड़ों में स्पष्ट दिखाई देती है।
विधायक कल्पना शर्मा ने कहा कि नागरिक सहकारी बैंक डिजिटलाइजेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बैंक की शाखाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को विभिन्न सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि बैंक के कार्यालय भवन का शिलान्यास सहकारिता मंत्री गौतम दक ने किया था। जल्द ही अत्याधुनिक कार्यालय भवन बनकर जनता को समर्पित किया जाएगा।
महापौर अनसूया गोस्वामी ने कहा कि बैंक ने 3.82 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। राजेश कृष्ण बिरला के नेतृत्व में बैंक निरंतर प्रगति कर रहा है। चैनसिंह राठौड़ ने कहा कि नागरिक सहकारी बैंक आधुनिक बैंकों को भी टक्कर दे रहा है। बैंक की विकास यात्रा उसके आंकड़ों में दर्ज है।
अंत में उपाध्यक्ष हेमराज सिंह ने सभी उपस्थित अतिथी एवं प्रतिनिधि सदस्यो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आम सभा की समाप्ति की घोषणा की।
आमसभा में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,विशिष्ट अतिथि विधायक कल्पना देवी,संदीप शर्मा,भाजपा नेता पंकज मेहता,महापौर अनुसुईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी,देहात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर,मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष निहाल सिंह राठौड़,पूर्व महापौर राजीव अग्रवाल, हितकारी सहकारी समिति अध्यक्ष सूरज बिरला, कोटा जिला उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला,महिला नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष मंजू बिरला,बैठक में उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा, बोर्ड संचालक महेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र काबरा, राकेश जैन, शैलेन्द्र ऋषि, महावीर सुवालका, अशोक मीणा, नंदलाल प्रजापति, तनिषा बादल, सहवर्तित संचालक नवनीत जाजू, प्रेम भाटिया,अरूण भार्गव,सहित बीओएम अध्यक्ष ओम माहेश्वरी, जगदीश जिंदल, महेश अजमेरा तथा सदस्य सुरेंद्र गोयल विचित्र एवं भक्ति निगम, राजेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे।