70वीं जिला योगासन प्रतियोगिता: , जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी और 12 मेडल

शशिकांत शर्मा
स्मार्ट हलचल|भरतपुर हाल ही में आयोजित 70वीं जिला योगासन प्रतियोगिता में ‘टेक्नोलॉजी पार्क सेवर स्कूल’ के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कुल 12 मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। शानदार खेल प्रदर्शन के बल पर टेक्नोलॉजी पार्क सेवर स्कूल ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करते हुए ‘चैंपियनशिप ऑफ द ट्रॉफी’ पर अपना कब्जा जमाया।
19 वर्ष छात्रा वर्ग में मिला स्वर्ण का जलवा:
ट्रेडिशनल इवेंट: आयुषी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
आर्टिस्टिक इवेंट: खुशबू ने अपनी कलात्मक योग विधा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता।
आर्टिस्टिक पेयर: प्रिया और महक की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दोनों ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
रिदमिक पेयर: अनीषा और तनीषा की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए दोनों ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
19 वर्ष छात्रा समूह के इस शानदार प्रदर्शन के बल पर स्कूल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहा।
17 वर्ष छात्रा वर्ग में जीता सिल्वर:
रिदमिक पेयर: कुमकुम और तमन्ना की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।
आर्टिस्टिक पेयर: कुमकुम और निशा की जोड़ी ने अपनी कलात्मक विधा से सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि और 12 मेडल के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।