मोखुंदा में थला की बेटियों का जलवा: 17 वर्षीय छात्रा वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का जिला स्तरीय खिताब थला के नाम

किशन खटीक
स्मार्ट हलचल|रायपुर 28 सितंबर मोखुंदा में आयोजित 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थला की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। रोमांचक और कड़े मुकाबले वाले फाइनल मैच में थला की टीम ने बागोलिया की टीम को पछाड़ते हुए जिला स्तरीय विजेता बनने का गौरव हासिल किया।टीम की इस शानदार सफलता में प्रभारी वर्षा धोबी का मार्गदर्शन बेहद सराहनीय रहा। खेल के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए थला विद्यालय स्टाफ से सेवानिवृत्त अध्यापक सुख सागर जी कुमावत, देवनारायण खटीक, राजकुमार यादव, गोपी लाल कुमावत, सुदर्शन शर्मा और किशन लाल गाडरी विशेष रूप से टीम के साथ मौजूद रहे।
गांव पहुंचते ही डीजे की धुन पर जोरदार स्वागत
जिला स्तरीय खिताब जीतकर जब विजेता टीम अपने गांव थला पहुंची, तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। थला वासियों ने ढोल और डीजे की धुन पर बेटियों का भव्य और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों और विद्यालय स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाइयां दीं
राज्य स्तर पर चयनित तीन छात्राओं के भामाशाह बने श्री भेरूलाल जी कुमावत सरपंच सा जिन्होंने इनका टोटल खर्चा वहन करने का संकल्प लिया