विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत उमा जी का खेड़ा में शिविर का हुआ आयोजन

बिजौलियाँ(दीपक राठौर)|

स्मार्ट हलचल|विकसित भारत जन सेवा अभियान के अन्तर्गत 2026 का आयोजन आज दिनांक 28 सितंबर को गिरदावर सर्किल उमाजी का खेडा में आयोजन हुआ। शिविर में विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए। शिविर में पंचायतीराज विभाग के स्वामित्व कार्यो के साथ पट्टे, 06 व IHHL के 02, आवेदन तैयार किये, राजस्व विभाग द्वारा नाम शुद्धिकरण के 20, रास्ता खुलासा के 04, नामान्तकरण के 04, जाति-मूल के 62, फॉर्मर रजिस्ट्री के 16, व 21 विभागों द्वारा अनेक समस्याओं के प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान सी.एल. शर्मा (उपखण्ड अधिकारी) उपस्थित रहै।

शिविर प्रभारी, ललित डिडवानिया (तहसीलदार), चन्द्ररेखा धाकड, (प्रशासक) प्रकाश पालीवाल (सहायक विकास अधिकारी), अशोक खाती, (ग्राम विकास अधिकारी), बलराम मीणा, (राजस्व निरीक्षक), कविता धाकड (पटवारी), नरेश धाकड (कनिष्ट सहायक) शिविर में उपस्थित थे।