बिजौलियाँ(दीपक राठौर)|
स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति कार्यालय परिसर में आज ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) द्वारा ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के पंजीकृत एवं चयनित लाभार्थियों को इंडक्शन कुक टॉप वितरित किए गए।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) छोटू लाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता (AEN) ललित मेवाड़ा एवं ग्राम विकास अधिकारी (VDO) आशीष शर्मा उपस्थित रहे। सहायक अभियंता मेवाड़ा ने पीएम सूर्य घर योजना के लाभों, सब्सिडी प्रक्रिया तथा रूफटॉप सोलर लगाने के फायदों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लाभार्थियों को इंडक्शन कुकटॉप प्रदान कर आधुनिक एवं धुआं-मुक्त खाना पकाने की तकनीक को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।