कहा—सामूहिक विवाह पुण्य का कार्य, यह अच्छी समाज सेवा है
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा की ओर से आयोजित होने वाले छठे एकल विवाह समारोह के फ्लैक्स का विमोचन नगर निगम महापौर जसवंत कंवर जी ने किया। इस अवसर पर महापौर एवं उनके पति श्री भूपेंद्र जी राणावत सा. का मारवाड़ी पगड़ी, शॉल एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया। सोमवार होने के कारण उन्हें बढ़लेश्वर महादेव के शिवलिंग की तस्वीर भी भेंट की गई।
ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने बताया कि छठा एकल विवाह समारोह 24 जनवरी 2027, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जोगनिया माता, कुवाड़ा रोड, भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। समारोह के लिए पंजीकरण शुल्क 15,151 रुपये वर/वधु निर्धारित किया गया है। प्रत्येक जोड़े को 100 मेहमान लाने की स्वीकृति रहेगी। समारोह के लिए पंजीकरण चालू है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना तथा विवाह समारोहों में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम कर सादगीपूर्ण एवं सामाजिक रूप से उपयोगी विवाह की परंपरा को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर महापौर जसवंत कंवर ने एकल विवाह आयोजन को समाज के लिए अच्छी पहल बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह पुण्य का कार्य है। गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग हो और विवाह समारोहों में होने वाला फिजूल खर्च कम हो, इससे बेहतर सामाजिक सेवा के प्रयास कम ही हो सकते हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ओम प्रकाश सुनारिया, राकेश, मोतीसिंह, मोतीलाल, महेंद्र कुमार, सोहनलाल, लक्ष्मीनारायण, अशोक, मोहनलाल, सोनू, सुनील, शंकरलाल, सोहनलाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं झलकारी बाई महिला मंडल की ओर से अंजना, अंतिमा, जानकी, मधु, राजेश्वरी, दुर्गा, संगीता, सुनीता, डोली, मुक्तेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
ट्रस्ट ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीकरण करवाकर इस सामाजिक पहल को सफल बनाने की अपील की है।