आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वर जी म.सा. के दर्शन-वंदन को पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रमोद जैन ‘भाया

निंबाहेड़ा में परम पूज्य आचार्य श्री से लिया आशीर्वाद, वर्धमान चातुर्मास समिति ने किया आत्मीय स्वागत-अभिनंदन*

*निंबाहेड़ा, 28 सितम्बर, ज़ाकिर हुसैन*
स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं अंता (बारां) के विधायक तथा परम गुरुभक्त प्रमोद जैन ‘भाया’ सोमवार को निंबाहेड़ा पधारे। इस अवसर पर उन्होंने नगर में विराजित परम पूज्य आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वर जी म.सा. के दर्शन-वंदन कर धर्मलाभ लिया तथा आचार्य श्री से सुखसाता पूछकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रमोद जैन ‘भाया’ ने आचार्य श्री के चरणों में श्रद्धापूर्वक वंदन करते हुए उनके पावन सानिध्य का लाभ लिया। इस दौरान धर्म, अध्यात्म एवं साधु-संतों के सानिध्य के महत्व को लेकर चर्चा हुई। आचार्य श्री के सानिध्य में बिताए समय के दौरान वातावरण श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा।

*वर्धमान चातुर्मास समिति ने किया आत्मीय अभिनंदन*
इस अवसर पर वर्धमान चातुर्मास समिति की ओर से पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रमोद जैन ‘भाया’ का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने धार्मिक परंपरानुसार उनका सम्मान करते हुए आचार्य श्री के दर्शन-वंदन के लिए निंबाहेड़ा पधारने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान ज्ञानचंद पालेचा, अशोक बोडाना, चांदमल वीरानी, मुकेश नागौरी, दिलीप नागौरी, मुकेश पारख, अजीत जैन, नितिन नागौरी, राजेश बोडाना, अमित जैन सहित वर्धमान चातुर्मास समिति के पदाधिकारी एवं जैन समाज के श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

*आचार्य श्री के चातुर्मास से धर्ममय बना वातावरण*
आचार्य श्री निपुणरत्न सूरीश्वर जी म.सा. के निंबाहेड़ा चातुर्मास प्रवास के चलते जैन समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है। आचार्य श्री के दर्शन-वंदन, प्रवचन एवं पावन सानिध्य का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुजन पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रमोद जैन ‘भाया’ का आचार्य श्री के दर्शनार्थ निंबाहेड़ा आगमन समाजजनों के लिए श्रद्धा एवं प्रसन्नता का विशेष अवसर रहा।