वार्षिक कलशाभिषेक,पार्श्वनाथ विधान व मुनि सुधासागर के 44वें दीक्षा दिवस समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
स्मार्ट हलचल|काछोला 28 सितम्बर क्षेत्र लघु सम्मेद शिखर के नाम से विख्यात चंवलेश्वर पार्श्वनाथ देशनोदय दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र चेनपुरा में सोमवार को क्षमावणी पर्व एवं धार्मिक आयोजनों के साथ आस्था का मेला संपन्न हुआ। वार्षिक कलशाभिषेक,सामूहिक क्षमावणी पर्व,पार्श्वनाथ विधान तथा मुनि पुंगव सुधासागर के 44वें दीक्षा दिवस के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में भीलवाड़ा जिले सहित राजस्थान और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु पहुंचे।
आयोजक चंवलेश्वर पार्श्वनाथ देशनोदय दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कासलीवाल एवं शनिवार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जी,कार्याध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि आयोजन आचार्य विद्यासागर के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर के आशीर्वाद से हुआ। सुबह शांतिधारा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद पार्श्वनाथ विधान का आयोजन किया गया,जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया।
दोपहर में कार्यक्रम मंगलाचरण से शुरू हुआ मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज के 44वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम हुए। शाम को वार्षिक कलशाभिषेक का मुख्य आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।चवलेश्वर प्यारा लागे, पारस प्यारा लगे,जैसेभजनो पर भक्त खूब झूमे।
आयोजन को लेकर तीर्थ क्षेत्र वामा देवी महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल की ओर से व्यवस्थाएं संभाली गईं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भीलवाड़ा शहर के प्रमुख स्थानों से तीर्थ क्षेत्र तक निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान तीर्थ क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना रहा। सामूहिक क्षमावणी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से क्षमा याचना कर “उत्तमक्षमा,सबसे क्षमा, सबको क्षमा”कहा और परस्पर मैत्री व सद्भाव का संदेश दिया।
कलशाभिषेक में सौधर्म इन्द्र व ईशान इन्द्र बनने का सौभाग्य माणक चंद, राजेन्द्र,ऋषभ, प्रदीप,मयंक ,हार्दिक बाकलीवाल परिवार जामोली वाले कंचन विहार भीलवाड़ा वालो को मिला एवम श्री जी की माला का सौभाग्य भागचंद,प्रमोद कुमार बंसल रोपा को मिला व विधान व भोजन पुण्यार्जक लाभचंद, निर्मला देवी,देवेंद्र,श्रया अजमेरा महुआ रहे।तीर्थकमेटी अमोलक गोधा, महेंद्र जैन,अमित गोधा, रूपचंद गोधा,राजेन्द्र जैन,घीसू लाल, पवन जैन, देवेंद्र अजमेरा अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत अभिन्नदन किया गया।