भरत देवड़वाल
टोंक। सोमवार को टोंक जिले के दौरे पर आए रूपिंद्र सिंघ, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के देवली आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।तत्पश्चात जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने बताया की गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। साथ ही साइबर अपराध एवं एन.डी.पी.एस. एक्ट से संबंधित प्रकरणों में प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान अपराध गोष्ठी में डॉ. रवि, महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर, जिला पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना, जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारीगण उपस्थित रहे।