समिति के चुनाव संपन्न, पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ निर्वाचन
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल |मुस्लिम नौजवान समिति जिला ब्यावर के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के तहत मोहम्मद साजिद को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्वाचन किया गया।मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अनीस अहमद ने बताया कि समिति के प्रथम आम चुनाव के तहत रविवार को मतदान हुआ। पंजीकृत 137 मतदाताओं में से 132 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 34 प्रत्याशियों ने भाग लिया, जिनमें से 21 को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
सोमवार को पदाधिकारियों के चुनाव में अध्यक्ष पद पर केवल मोहम्मद साजिद ने नामांकन दाखिल किया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार सचिव मोहम्मद तस्लीम, सहसचिव मोमीन रहमान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील, सहकोषाध्यक्ष मोहम्मद साजिद रॉयल बैट्री तथा महासचिव मोहम्मद जावेद निर्विरोध निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद जाकिर तथा सूचना एवं प्रचार मंत्री पद पर मोहम्मद इरशाद कुरेशी मतदान के माध्यम से निर्वाचित हुए। दोनों पदों पर दो-दो नामांकन प्राप्त होने के कारण मतदान कराया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मोहम्मद रियाज, आसिफ इकबाल, मोहम्मद अली, आसिफ इकबाल, बाबू कासिम, मोहम्मद इरशाद कुरेशी, मोहम्मद इमरान, एजाज अहमद, इमरान खान, इंसाफ अली, मोहम्मद हारून, जाकिर हुसैन रंगरेज, मोहम्मद साजिद शेख, मोहम्मद शकील अब्दुल सलाम, मोहम्मद साबिर तथा मोहम्मद आजम मंसूरी निर्वाचित हुए।
चुनाव के बाद शहर काजी सैयद इरफान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया में सहायक निर्वाचन अधिकारी शब्बीर अल्ताफ, अब्दुल सलाम, इफ्तेखार अली नकवी, हनीफ काठात, मुशर्रफ अली कुरेशी, मोहम्मद नावेद, उल्फान खान एवं शौकत अली ने सहयोग किया।