70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता रही टीम, वेदिका, रवीना और अक्षिना ने हासिल किया राज्य स्तर का टिकट
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/मालपुरा। स्मार्ट हलचल|लांबाहरिसिंह (मालपुरा) में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलांजू की अंडर-17 छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन छात्राओं वेदिका पोटर, रवीना चौधरी एवं अक्षिना अली का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।विद्यालय की टीम जिला स्तर पर उपविजेता रही। राज्य स्तर के लिए चयनित तीनों छात्राएं पूर्व प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राएं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
छात्राओं के चयन के बाद विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से चयनित खिलाड़ियों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था प्रधान सीमा चौहान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक अब्दुल रऊफ, टीम प्रभारी राकेश कुमार चौधरी, हरदयाल वर्मा सहित ग्रामीण एवं अभिभावक मोहनलाल गुर्जर, अख्तर अली, हेमराज कुमावत, धनराज चौधरी, दिनेश जाट, विवेक यादव, बजरंग लाल जाट, रामावतार शर्मा, ओमप्रकाश टांडी, रेखा बैरवा, प्रधान गुर्जर, रिछपाल यादव सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मोहनलाल गुर्जर ने 1,100 रुपये तथा शंकरलाल गुर्जर ने 1,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।