नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर 80 विद्यार्थियों के दल को किया रवाना,
* पीएम श्री दूनी के विद्यार्थियों का देवली एक्सपोजर विजिट, आईटीआई कॉलेज व सीआईएसएफ केंद्र का करेंगे भ्रमण
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/दूनी।स्मार्ट हलचल|पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के तहत सोमवार को 80 छात्र-छात्राओं का दल प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट के लिए देवली रवाना हुआ। दल को नगर पालिका दूनी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्चना बलाई एवं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जाट ने विद्यालय के बाहर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का माला, साफा और शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। व्यावसायिक शिक्षा के कौशल मित्र प्राध्यापक लादूलाल मीणा ने बताया कि विद्यालय में संचालित आईटी एवं ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड के 80 विद्यार्थी देवली स्थित सीआईएसएफ केंद्र एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का भ्रमण करेंगे। आईटीआई में विद्यार्थी ब्यूटी एंड वेलनेस, कॉस्मेटिक, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फीटर ट्रेड से संबंधित प्रशिक्षण एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही स्किल इंडिया के तहत संचालित कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार की संभावनाओं से भी रूबरू होंगे। विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के तहत वर्तमान में ब्यूटी एंड वेलनेस तथा आईटी एवं आईटीईएस के दो ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर समाजसेवी योगेंद्र बलाई, उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरुका, प्राध्यापक सीमा शेर, राजेश कुम्हार, गिरधारी लाल शर्मा, वोकेशनल एजुकेशन ट्रेनर पूजा सेन, मुरारी सैनी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।