विश्व पर्यटन दिवस पर शशांक तांबोली को मिला विशेष आमंत्रण

विश्व पर्यटन दिवस पर शशांक तांबोली को मिला विशेष आमंत्रण

राजस्थान के चुनिंदा 15 लोगों में हुआ चयन, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से की मुलाकात

मांडलगढ़। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 15 लोगों को आमंत्रित किया गया। इनमें युवा ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर शशांक तांबोली भी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान शशांक तांबोली ने राजस्थान की पर्यटन संभावनाओं, प्रदेश के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, विरासत और पर्यटन स्थलों को डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के अपने अनुभव भी साझा किए।

शशांक तांबोली को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दीया कुमारी से मुलाकात करने का अवसर भी मिला। इस उपलब्धि पर उनके परिवार और परिचितों ने खुशी जताई।

शशांक तांबोली के पिता का नाम दिनेश तांबोली है। युवा ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर के रूप में शशांक राजस्थान के विभिन्न पर्यटन स्थलों की जानकारी और अनुभव सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं।