हनुमान सेवा समिति संतोष कॉलोनी की नई कार्यकारिणी घोषित- प्रभुलाल शर्मा अध्यक्ष व सचिव सुरेंद्र भंडारी बने सर्वसम्मति से

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|हनुमान सेवा समिति मंदिर परिसर में आयोजित एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मीडिया प्रभारी मनोज व्यास ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पूर्व पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री प्रभुलाल जी शर्मा को समिति का नया अध्यक्ष घोषित किया हैए वहीं श्री सुरेंद्र जी भंडारी को सचिव पद की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही सर्वसम्मति से श्री कालूशंकर जी शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मीडिया प्रभारी मनोज व्यास के अनुसार नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रभुलाल जी शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से एक साथ संगठित रहते हुए विकास के संकल्प को पूरा करने की बात कही। इसी क्रम में नवनियुक्त सचिव सुरेंद्र भंडारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि समिति के सेवा कार्यों के विस्तार के लिए ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को इससे जोड़ा जाएगा ताकि संगठन को और मजबूती मिले। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने भी एकमत होकर संकल्प लिया कि आगामी समय में समिति के सेवा व विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर उसे गति दी जाएगी और सभी तनए मन व धन से सहयोग करते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सहमति से समिति के सुचारू संचालन के लिए संरक्षक मंडल सहित पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की गई ।