अनन्त समदानी बने मीरा महोत्सव 2026 के संयोजक

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|देशभर में प्रसिद्ध मीरा महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर आज मीरा स्मृति संस्थान की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक संरक्षक सत्यनारायण समदानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश ओदीच्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा कर सर्व सम्मति से इस वर्ष के आयोजन को भव्य और सफल बनाने हेतु संस्थान के सहसचिव अनन्त समदानी को संयोजक नियुक्त किया गया।
वित्त व्यवस्था के साथ आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन करने हेतु निर्णय लिया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष अर्जुन मूंदड़ा, सचिव राकेश मंत्री, सह सचिव सुनील ढीलीवाल, सदस्य अमरकंठ उपाध्याय, जय प्रकाश भटनागर, एडवोकेट प्रदीप काबरा, प्रदीप दीक्षित, विट्ठल पांडे, एडवोकेट महेंद्र मेड़तिया उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारीयो द्वारा इस जिम्मेदारी के लिए अनंत समदानी का स्वागत अभिनंदन किया गया एवं उनके संयोजन में भव्य मीरा महोत्सव 2026 के आयोजन को सफल बनाने हेतु तन मन एवं धन से योगदान देने का विश्वास दिलाया।