बदनोर। स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगर में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत रहे स्वर्गीय देवी सिंह के निधन के बाद विद्यालय परिवार एवं उनके शुभचिंतकों ने परिवार की सहायता के लिए सहयोग राशि एकत्रित की।विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों सहित विभिन्न विद्यालयों से जुड़े सहयोगकर्ताओं ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग प्रदान कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना और अपनत्व व्यक्त किया। इस पहल के तहत PEEO मोगर के कार्मिकों, पंचायत शिक्षक संघ तथा PEEO भोजपुरा एवं करमा का बाड़िया से जुड़े सहयोगकर्ताओं की ओर से कुल 3.50 लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की गई।सहयोगकर्ताओं ने स्वर्गीय देवी सिंह की सेवाओं को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
विद्यालय परिवार एवं सहयोगकर्ताओं की यह पहल सामाजिक एकजुटता, संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग की मिसाल बनी।