जवाजा सहित विभिन्न स्थानों पर लगे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
अनिल कुमार खींची
ब्यावर ।स्मार्ट हलचल। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला अधिकारिता एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 30 सितम्बर तक तीन दिवसीय बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को पोषण, संतुलित आहार, जन स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के अंतिम दिन जवाजा सहित विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में महिलाओं एवं बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, आयरन की गोलियों के सेवन, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित आईईसी सामग्री का वितरण किया गया।
जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में चिकित्सा विभाग ने स्वास्थ्य सेवाएं एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया, जबकि महिला अधिकारिता विभाग ने जागरूकता गतिविधियों का समन्वय किया। अभियान के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।