विकसित भारत जन सेवा अभियान के शिविर में उप स्वास्थ्य केंद्र हेतु भू आवंटन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत ढीकोला उप तहसील में शिविर आयोजित किया गया जिसमें समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारी उपस्थित रहे। मिण्डोलिया ग्राम पंचायत में लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्र जीर्ण-शीर्ण भवन में संचालित था। स्थाई भवन हेतु भूमि का अभाव था। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संजीव मेहरा एवं ग्राम पंचायत मिण्डोलिया के प्रस्ताव पर राजस्व ग्राम मिण्डोलिया के आराजी खसरा नंबर 1831/251 रकबा 0.60 हेक्टयर में से 0.10 हेक्टयर भूमि का आवंटन उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने उप स्वास्थय केन्द्र मिण्डोलिया के नाम किया गया। जिसका भू आवंटन आदेश उपखंड कार्यालय से जारी किया गया। भू आवंटन के समय तहसीलदार रणवीर सिंह भू अभिलेख निरीक्षक मिण्डोलिया सतीश कुमार लूनिवाल एवं पटवारी हल्का महेश कुमार रेगर उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक मिण्डोलिया गोपाल बैरवा एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरी लाल बैरवा व समस्त ग्रामीणों की तरफ से भावुक होकर अत्यन्त खुशी से समस्त अधिकारी गणों का आभार वक्त किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र से ग्राम पंचायत मिण्डोलिया सहित आस-पास के ग्रामों के लगभग पांच हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।