शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
स्मार्ट हलचल।सरदार नगर-बनेड़ा क्षेत्र के सरदार नगर गांव के 17 वर्षीय युवक शिवलाल तेली पिता नारायण लाल तेली को हार्ट अटैक होने से गंभीर अवस्था में निजी वाहन से सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने ईसीजी जांच करने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय के रेफर कर दिया है गया वहीं परिजनों द्वारा बताया गया कि परिजनों द्वारा बताया गया कि अचानक से युवक के सीने में तेज दर्द होने लगा वह सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो परिजनों ने निजी वाहन से सामुदायिक चिकित्सालय बनेड़ा पहुंचा इसके बाद गंभीर अवस्था में डॉक्टरों द्वारा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया वहीं युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।