ध्वजारोहण के साथ श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

अग्रवाल समाज ने उत्साह से मनाया आयोजन, रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्तदान

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।महाराजा अग्रसेनजी की 5150वीं जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ फतेहपुरिया बगीची स्थित समारोह स्थल पर ध्वजारोहण, अग्रसेनजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने भाग लेकर महाराजा अग्रसेनजी के आदर्शों को स्मरण किया।जयंती महोत्सव के तहत प्रातः 9 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समाज के युवाओं के साथ महिलाओं एवं युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 151 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं को समाज की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में गिरीश गुप्ता, अवि मित्तल, अंतिमा सिंघल, राकेश मित्तल, सुरेश गोयल, महेश मित्तल, नमन बुधिया, आयुष बुधिया, मुकेश अरड़का, पूजा अग्रवाल, मनीष गुप्ता, तनुष चौखानी, प्रतीक सर्राफ, हर्ष गर्ग, कमल सर्राफ, रेणु गर्ग, अंकिता गर्ग, कृष्णा गोयल, प्रिया गर्ग, शंकरलाल गर्ग, इंद्रा बंसल, सोनम बंसल, पलक बंसल, सुखदेव मित्तल, रितिका सिंघल, हार्दिक जिंदल, स्वाति सिंघल, भरत मंगल, चंद्रेश गर्ग, उषा अग्रवाल, नैतिक गर्ग एवं आशीष बंसल सहित 151 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

अमृतकौर अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में डॉ. मुकेश भागवत, प्रयोगशाला प्रभारी दिनेश जैन, दिनेश भाटी, रसिकबिहारी, देवनारायण मिश्रा, निशा कच्छावा, घनश्याम सिंह एवं राजेश्वरी भाटी सहित प्रशिक्षु चिकित्सा कर्मियों का समाज पदाधिकारियों द्वारा बहुमान किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित बंसल, उपाध्यक्ष श्रवण बंसल, मंत्री निखिल जिंदल, कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग, जयंती संयोजक पवन रायपुरिया, समारोह स्थल फतेहपुरिया पंचायत समिति अध्यक्ष निर्मल बंसल, नितेश गोयल, महेंद्र सलेमबादी, मुकेश गुप्ता, सतीश गर्ग, राधेश्याम डाणी, मोहित गर्ग, आरसी गोयल, प्रेम जिंदल, टीकमचंद गोयल, कृष्णकुमार अग्रवाल एवं नरेश मित्तल सहित समाजबंधु उपस्थित रहे।

शिविर के आयोजन में जयंती सहसंयोजक अजय गोयल, कमल सर्राफ, भरत अग्रवाल, विशाल मित्तल, जिनेंद्र सिंघल, नीलम बंसल एवं सीमा रायपुरिया सहित कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।