पंचायती राज चुनाव का बिगुल, भाजपा ने कसी कमर

जनता के बीच निरंतर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा टिकट : मदन राठौड़

जिले की सभी पंचायत समितियों व जिला प्रमुख पद पर भाजपा की जीत का संकल्प

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल। पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को केशव नेन रिसॉर्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठन की सक्रियता और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम का भाव रखने वाला राजनीतिक संगठन है। नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत विकास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं का समावेश करते हुए टिकट वितरण किया जाएगा। जो कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच रहकर संगठन के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें चुनाव में अवसर दिया जाएगा।

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे और 12 महीने जनता के बीच रहकर सेवा एवं संगठन का कार्य करता है।

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राजस्थान के 309 निकायों में 200 से अधिक स्थानों पर भाजपा ने शहरी सरकार बनाई है। आगामी पंचायत चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में मजदूर, युवा, महिला और किसान सहित सभी वर्गों के लिए कार्य किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड़ ने स्वागत भाषण में कहा कि निकाय चुनाव में जिले की एक नगर परिषद और चार नगर पालिकाओं में भाजपा को मिली जीत के बाद अब पंचायती राज चुनाव में भी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्टी को मजबूत करते हुए जिला प्रमुख और सभी पंचायत समितियों में भाजपा का परचम फहराने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।

बैठक में भाजपा जिला संगठन प्रभारी विमल अग्रवाल, सहप्रभारी संजना आगरी, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, ब्यावर नगर परिषद सभापति पुष्पा बल्दवा, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश जेदिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव भटेवरा एवं भाजपा नेता अभिषेक सिंह चौहान मौजूद रहे।

मंच संचालन रामवतार लाटा ने किया तथा धन्यवाद पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकिशन बल्दवा ने दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद शर्मा, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, शशिबाला सोलंकी, पूर्व उप जिला प्रमुख रामलाल सेन बदनोर, भाजपा ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश संयोजक विक्रांत सिंह रावत, जवाजा प्रधान गणपत सिंह रावत, रायपुर प्रधान कमला चौहान, बदनोर प्रधान ऐश्वर्या रावत, भीम प्रधान बिरम सिंह, पूर्व जिला महामंत्री गणपत सिंह मुनीम, मसूदा नगर पालिका अध्यक्ष टीकम माली, विजयनगर पालिका अध्यक्ष ममता मोदी, रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष मदनलाल बागड़ी, प्रसुन्न शुक्ला, मंडल अध्यक्ष जय सिंह, प्रदीप सिंह, कुशाल सिंह मालावत, संतोष रावत, हरजीत सिंह निमाज, प्रकाश सिंह रावत, मनीष बुरड़, रजत कुमावत, अनिल जांगिड़, बच्छराज छीपा, संजय करेल शर्मा, मूल सिंह राजपुरोहित, ऋषि सिंह, डूंगर सिंह, प्रणय गहलोत, कानाराम गुर्जर एवं राकेश नरुका सहित जिलेभर से प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।