मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

(अमर चन्द बैरवा)

स्मार्ट हलचल।बाँदीकुई विभागीय निर्देशों के तहत गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनंतवाड़ा में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवत प्रसाद जाटव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने गांव के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों और मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए लोकतंत्र में प्रत्येक मत की भूमिका के प्रति जागरूक किया।

रैली के माध्यम से मतदाताओं से आगामी चुनावों में बिना किसी दबाव, भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने मतदान को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर रचना वर्मा, जयप्रकाश सैनी, अशोक शर्मा, सरिता बैरवा, रघुवीर गुर्जर, जूसे सिंह यादव, रेखा माली, अर्जुन राम मीणा, चन्द्रमान शर्मा, विश्राम सैनी, गलराज कुंवर राठौड़, हेमराज सैनी, दीपक कुमार सैनी सहित विद्यालय स्टाफ एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।