3 किलो 375 ग्राम गांजा और 44 हजार रुपए की जब्ती के मामले में था आरोपी फरार
अमर चन्द बैरवा
दौसा|स्मार्ट हलचल।सैथल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने के साथ स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र सक्रिय किया था।पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल आरपीएस तथा वृताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सैथल रजत खींची पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
*गांजा बरामदगी के मामले से जुड़ा था आरोपी*
पुलिस के मुताबिक 1 अगस्त 2026 को लक्ष्मण मीना पुत्र हरफूल मीना निवासी कालीपहाड़ी, थाना सदर दौसा को 3 किलो 375 ग्राम गांजा तथा गांजा बिक्री की 44 हजार रुपए की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में सैथल थाने में प्रकरण संख्या 306/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने गांजे की आपूर्ति के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि आरोपी रमेश चन्द गुर्जर द्वारा लक्ष्मण मीना को अवैध गांजा उपलब्ध कराया गया था। घटना के बाद से रमेश चन्द करीब दो माह से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी तथा स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से लगातार जानकारी जुटाई। सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे अनुसंधान जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी*
रमेश चन्द गुर्जर पुत्र कल्याण सहाय, उम्र 55 वर्ष, निवासी छोटा सिंगपुरा, थाना सैथल, जिला दौसा।
पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाधिकारी रजत खींची पु.नि., सहायक उपनिरीक्षक बनवारी लाल की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल महेन्द्र कुमार नं. 273, अजय यादव नं. 1402 एवं मंगलाराम नं. 1012 शामिल रहे।