कल्याणपुरा के ग्रामीण करेंगे आगामी चुनावों का बहिष्कार

परिसिमन में जुड़ी पंचायत का कर रहे हैं विरोध
आकोला (रमेशचंद्र डाड)
स्मार्ट हलचल।कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के बिरधोल पंचायत के कल्याणपुरा ग्राम के ग्रामीणौ को बिरधोल पंचायत से हटाकर पंपलाज पंचायत में परिसिमन में जोड़ा था जिसका विरोध पुर्व भी किया था परिसिमन में पंपलाज में जोड़ा था जिसका जोधपुर हाईकोर्ट में भी अपील की थी अब पंचायती राज के चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया ग्राम के सभी वर्गो के नागरिक एक जगह एकत्रित हो कर सामूहिक निर्णय लेने के साथ ही शपथ ली गई ग्राम में 676 मतदाता सूची में है तथा यह गांव दो वार्ड मिलकर बना है जो वार्ड संख्या एक एवं दो है जिसमें आज गुरुवार दोपहर को एक धार्मिक स्थल पर एकत्रित हो कर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष आने वाले चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की