सहाड़ा रायपुर विधायक लादू लाल पितलिया रहे मुख्य अतिथि।
किशन खटीक
स्मार्ट हलचल।रायपुर 1 अक्टूबर में विशाल बाबा रामदेव मेले का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक पितलिया ने बाबा रामदेवजी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विधायक ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद भी किया। बाबा रामदेव मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था के साथ मेले में उत्सवी माहौल नजर आया
इस अवसर पर विधायक पितलिया ने कहा कि लोक आस्था और संस्कृति का प्रतीक ऐसे मेले समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।