सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल।सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की ओर से समस्त सेन समाज के लिए आयोजित होने वाले गरबा नवरात्रि महोत्सव 2026 का विमोचन महंत श्री मोहन शरण जी महाराज के सानिध्य में किया गया। आगामी 18, 19 एवं 20 अक्टूबर 2026 को हरिशेवा धाम गार्डन, भीलवाड़ा में तीन दिवसीय गरबा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।महोत्सव में गरबा, डांडिया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेन समाज की संस्कृति, एकता एवं उत्साह को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन में समाज के परिवारों के लिए विशेष रूप से उत्सवपूर्ण वातावरण तैयार किया जाएगा।
आयोजक रामप्रसाद सेन ने बताया कि, “गरबा नवरात्रि महोत्सव तीन दिनों तक भव्य रूप से आयोजित होगा, जिसमें गरबा, डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के परिवारों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर मिलेगा।”
वहीं आयोजक आकाश सेन ने बताया कि, “18, 19 एवं 20 अक्टूबर को हरिशेवा धाम गार्डन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में सेन समाज के साथ शहरवासियों को भी सादर आमंत्रित किया गया है।”
विमोचन कार्यक्रम में सुरेश सेन तंवर, रमेश सेन सौगात, रामप्रसाद सेन आमेसर, जसराज सेन, आकाश सेन सांगानेर, बलवंत सेन शाहपुरा, विशाल सेन V2, कमलेश सेन हाथीपुरा, अनिल सेन, पवन सेन धोली, संजय सेन धुंवाला, महेंद्र सेन सगरेव, हर्षित सेन, कमल सेन, मुकेश सेन किडीमल, कमलेश सेन जूनावास, गोविंद सेन जूनावास, ललित सेन, सोनू सेन, सुनील सेन, दीपक सेन सगरेव, शिवराज सेन धनेत एवं सुनील सेन माल का खेड़ा सहित संस्थान की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्थान की ओर से समस्त सेन समाज एवं भीलवाड़ा शहरवासियों से सपरिवार गरबा नवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया गया।