रमेश चंद्र डाड
आकोला|स्मार्ट हलचल।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, जिला अफीम अधिकारी कार्यालय, भीलवाड़ा द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सवाईपुर-बड़ला बाईपास राजमार्ग पर किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में जनसमुदाय एवं अफीम कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जन, विशेषकर अफीम कृषकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करना रहा।इस अवसर पर जिला अफीम अधिकारी, भीलवाड़ा सुशील कुमार वर्मा द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, समाज एवं देश को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में जिला अफीम अधिकारी, भीलवाड़ा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, अफीम कृषकों एवं आम जन का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा आम जन से अपील की गई कि वे नशे से स्वयं दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता फैलाएं और नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें। कार्यक्रम में जिला अफीम अधिकारी सुशील कुमार वर्मा, प्रांत का आयाम प्रमुख/अध्यक्ष बद्री लाल तेली चित्तौड़ प्रांत व प्रदेश अभिमयम प्रमुख बद्रीलाल जाट व भंवरलाल सुथार ,देवीलाल सुथार रामेश्वर लाल जाट ,गोपाल लाल जाट ,सरवन सिंह किसान व युवा नेता रामकुमार जाट शाहिद सैकड़ो किसान उपस्थित थे