गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल।सर्व ब्राह्मण महासभा, गंगापुर सिटी के सदस्यों की ओर से आज 2 अक्टूबर को *आगामी* डांडिया महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक पार्थ एजेंसी पर आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 अक्टूबर को विजय पैलेस में सर्व ब्राह्मण महासभा का डांडिया महोत्सव बड़े धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान गरबा एवं डांडिया पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
महासभा के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी से उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया। बैठक में गोपाल शर्मा,शिवचरण जी शर्मा जितेंद्र,श्याम मोहन, देवेंद्र शर्मा, विजय कुमार शर्मा सतीश शर्मा महिला प्रकोष्ठ से शारदा शर्मा,संगीता शर्मा, निशा शर्मा, तरुणा,पार्वती, अर्चना, ममता, अनीता आरती,आदि मौजूद थे