Homeभीलवाड़ावृद्ध दिव्यांगजन को व्हीलचेयर ना होने से दिक्कतों का करना पड़ता था...

वृद्ध दिव्यांगजन को व्हीलचेयर ना होने से दिक्कतों का करना पड़ता था सामना, भामाशाह ने व्हीलचेयर की भेंट

रोहित सोनी

आसींद । स्मार्ट हलचल।आसींद तहसील कार्यलय में आने वाले वृद्ध व दिव्यांग व्यक्तियों को व्हीलचेयर ना होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में तहसीलदार भंवरलाल सेन व ओमप्रकाश सराधना ने भामाशाह से अपील की और वृद्ध दिव्यांग जनों के लिए व्हीलचेयर की मांग की जिसके चलते भामाशाह दिनेश कुमार व्यास निवासी ब्राह्मणों की सरेरी आगे आए और आसींद तहसीलदार भंवरलाल सेन को व्हीलचेयर भेंट की। व्हीलचेयर मिलने से अब वृद्ध व दिव्यांग जनों को तहसील परिसर में तहसील संबंधित कार्यों में घूमने की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से आसींद तहसील परिसर में व्हीलचेयर नही होने से दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। भामाशाह दिनेश व्यास का तहसीलदार B.L सेन ने किया स्वागत अभिनंदन किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES